Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोने की खदान में फंसे 100 खनिकों की मौत!, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

January 14, 2025

सोने की खदान में फंसे 100 खनिकों की मौत!, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Miners Trapped in Gold Mine : दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खदान में अवैध रूप से खनन का काम कर रहे कम से कम 100 खनिकों की मौत हो गई। खनिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने यह जानकारी दी। खदान खाली पड़ी थी, ये खनिक कई महीनों तक खदान की गहराई में अंदर तक फंसे रहे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने का काफी प्रयास किया।

‘माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप’ के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने एक साक्षत्कार में बताया कि शुक्रवार को बचाए गए कुछ खनिकों के पास मिले मोबाइल फोन में दो वीडियो थे, जिनमें प्लास्टिक में लिपटे काफी शव जमीन के नीचे पड़े दिख रहे दे रहे थे। मंगुनी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी प्रांत की खदान में ‘‘कम से कम’’ 100 लोगों की मौत हो गई है, जहां पुलिस ने खनिकों को बाहर निकालने के लिए नवंबर में पहली बार अभियान चलाया था।

मंगुनी ने कहा कि संदेह है कि उनकी मौत भूख या शरीर में पानी की कमी के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से अब तक 18 शव निकाले जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को समुदाय द्वारा चलाए गए अभियान में नौ शव बरामद किए गए। मंगुनी ने बताया कि सोमवार को अधिकारियों द्वारा चलाए गए आधिकारिक अभियान में नौ अन्य शवों को निकाला गया और 26 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया।

पुलिस के प्रवक्ता ब्रिगेडियर सेबाटा मोकग्वाबोन ने कहा कि उन्होंने सोमवार को नया बचाव अभियान शुरू किया, हालांकि वे अब भी इस बात की पुष्टि करने में लगे हैं कि कितने शव बरामद किए गए हैं और कितने जीवित लोगों को बाहर निकाला गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें