Site icon Dainik Savera Times

Vietnam में भूस्खलन में दबी मिनी बस, 11 लोगों की हुई मौत, अन्य 4 घायल

एशिया : वियतनाम के उत्तरी प्रांत हा गियांग में भूस्खलन में 16 यात्रियों को ले जा रही मिनी बस दब गई। इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। 16 लोगों को ले जा रही मिनी बस बाक मी जिले में एक सड़क पर भूस्खलन में फंस गई। हा गियांग प्रांत के सैनिकों और नागरिकों सहित बचाव दल ने 11 लोगों को मृत और चार घायल पाया।

इस बीच स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि मिनी बस में सवार लोगों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है और भारी बारिश के कारण खोज और बचाव अभियान जटिल हो गया है। प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह ने स्थानीय अधिकारियों और संबंधित सरकारी एजेंसियों को आपदा से तुरंत निपटने के निर्देश दिए। नेशनल सेंटर फॉर हाइड्रो-मेटोरोलॉजिकल फोरकास्टिंग के अनुसार, जिस क्षेत्र में शनिवार सुबह दुर्घटना हुई।

वहां शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 7 बजे तक 280-290 मिमी बारिश दर्ज की गई। जनरल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस ने कहा कि इस साल के पहले छह महीनों में वियतनाम में प्राकृतिक आपदाओं के कारण 68 लोग मारे गए या लापता हो गए और 56 अन्य घायल हो गए।

Exit mobile version