Site icon Dainik Savera Times

लापता भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा में जीवित मिली

काठमांडू: माउंट अन्नपूर्णा पर कैंप चार के ऊपर से लापता हुई भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर का पता चल गया है और वह जीवित हैं। पर्वतारोहण अभियान के एक आयोजक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पायनियर एडवेंचर के अध्यक्ष पसंग शेरपा ने बताया कि एक हवाई खोज दल ने बलजीत कौर का पता लगा लिया है। उन्होंने कल पूरक ऑक्सीजन का उपयोग किए बिना ही दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी को फतह किया था।

Exit mobile version