Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिसिसिपी प्रशासन ने अवैध मतदाता पंजीकरण पर बाइडेन के आदेश को रोकने की मांग की

March 12, 2024

मिसिसिपी प्रशासन ने अवैध मतदाता पंजीकरण पर बाइडेन के आदेश को रोकने की मांग की

वाशिंगटन: मिसिसिपी के प्रांतीय सचिव माइकल वॉटसन मांग ने न्याय विभाग से राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस कार्यकारी आदेश पर रोक लगाए जाने की मांग की है जिसमे कथित तौर पर अयोग्य अपराधियों को वोट देने के लिए पंजीकृत करने के लिए कहा गया है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक श्री वॉटसन ने अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड को लिखे पत्र में कहा,“ ये प्रयास प्रांत के मामलों में घुसपैठ और संघीय राजस्व और संसाधनों का दुरुपयोग हैं।

इसके अलावा ऐसा प्रतीत होता है कि इन प्रयासों के कारण आपके प्रभार के तहत एजेंसियों ने लोगों को वोट देने के लिए पंजीकृत करने का प्रयास किया है, जिसमें संभावित रूप से अयोग्य अपराधी भी शामिल हैं।” रिपोर्ट में कहा गया है कि श्री वॉटसन ने पत्र में चिंता व्यक्त की कि मिसिसिपी जेल प्रणाली में अवैध अप्रवासियों को संभावित रूप से वोट देने के लिए पंजीकृत किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें