Site icon Dainik Savera Times

Mizoram: पुलिस ने तीन व्यक्तियों को 350 ग्राम से अधिक हेरोइन सहित किया गिरफ्तार 

Punjabi woman arrested in America.

Punjabi woman arrested in America.

आइजोल: मिजोरम के चम्फाई जिले में हाल में दो अलग-अलग मामलों में कुल 350 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया कि मिजोरम आबकारी एवं स्वापक विभाग के अधिकारियों तथा असम राइफल्स के जवानों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर भारत-म्यांमा सीमा के पास जोटे गांव और तियाउ नदी के बीच स्थित एक इलाके में शुक्रवार को एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें 48 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसमें कहा गया कि आइजोल जिले के तछिप गांव के रहने वाले केड्डी जोसांगलियाना (23) और लालरिनलियाना (21) नामक दो लोगों को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बयान में कहा गया कि चम्फाई जिले के जोतलांग गांव में एक अन्य अभियान में चम्फाई कस्बा निवासी लालसांगजु आला (44) के पास से 303 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (1985) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Exit mobile version