Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी शैली की आधुनिकीकरण China के साथ दुनिया की भी है

January 28, 2023

चीनी शैली की आधुनिकीकरण China के साथ दुनिया की भी है

चीन ने समाजवादी निर्माण के दौरान आर्थिक और सामाजिक विकास का “चार आधुनिकीकरण” का लक्ष्य बनाया। विकास के चलते “चार आधुनिकीकरण” के विषय में लगातार समायोजन किया गया और समृद्ध बनाया गया। लंबे समय में इस लक्ष्य की प्राप्ति सभी चीनी लोगों के लिए मजबूत आध्यात्मिक शक्ति रही है। वर्ष 1964 में आयोजित तीसरे चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी के पहले पूर्णाधिवेशन में आधुनिक कृषि, आधुनिक उद्योग, आधुनिक प्रतिरक्षा और आधुनिक विज्ञान और तकनीक को “चार आधुनिकीकरण” के रूप में निर्धारित किया गया था। सुधार और खुलेद्वार की नीति लागू होने के बाद वर्ष 1979 में “चार आधुनिकीकरण” को पहली बार “चीनी शैली की चार आधुनिकीकरण” में परिवर्तित कर दिया गया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद महासचिव शी चिनफिंग ने कहा कि आधुनिकीकरण, जो हम बढ़ाते हैं, की चीनी विशेषता होनी चाहिए और चीन की वस्तुगत स्थिति के अनुरूप होना चाहिए। चीनी शैली की आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को बढ़ाया जाना चाहिए। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी शैली की आधुनिकीकरण की पांच विशेषताएं हैं। यह बड़ी जनसंख्या वाली आधुनिकीकरण है, सभी नागरिकों के आम समृद्धि वाली आधुनिकीकरण है, भौतिक सभ्यता और आध्यात्मिक सभ्यता से संतुलित आधुनिकीकरण है, मानव और प्रकृति का सामंजस्य वाली आधुनिकीकरण है और शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलने वाली आधुनिकीकरण है।

चीनी शैली की आधुनिकीकरण का उद्देश्य सभी नागरिकों को सुखी पहुंचाने के साथ चीनी राष्ट्र का पुनरुत्थान बढ़ाना है। नागरिक इतिहास के निर्माता हैं। चौतरफा तरीके से आधुनिक समाजवादी देश का निर्माण करना और चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान बढ़ाना सभी चीनी लोगों की इच्छा है। चीनी शैली की आधुनिकीकरण चीन की राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप है, नागरिकों की इच्छा के अनुरूप है और मानव सभ्यता
के विकास के रुझान के अनुरूप है।

चीन स्वतंत्र और शांतिपूर्ण विदेश नीति पर दृढ़ता से कायम रहता है और विभिन्न देशों के साथ आपसी लाभ व समान जीत वाला सहयोग करता है। चीन अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के सावधानीपूर्वक बुनियादी मापदंड और निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करता है, वहीं सभी तरीके के प्रभुत्वावाद, बल-राजनीति, शीतयुद्ध की विचारधारा, अन्य देशों के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप और दोहरा मापदंड का दृढ़ विरोध करता है। चीन विश्व शांति और विकास बनाए रखने के साथ अपना विकास करता है। वहीं, अपने विकास से विश्व शांति और विकास को और अच्छे से संरक्षित करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें