Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंगोलिया ने मुफ्त फ्लू टीकाकरण अभियान किया शुरू

October 29, 2023

मंगोलिया ने मुफ्त फ्लू टीकाकरण अभियान किया शुरू

उलानबटोर : मंगोलिया पूरे देश में उच्च जोखिम वाले समूहों के बीच नि:शुल्क फ्लू टीकाकरण अभियान चल रहा है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रलय ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘वार्षिक टीकाकरण अभियान मौसमी फ्लू सहित श्वसन संक्रमण को रोकने के प्रयासों का हिस्सा है।’’ मंत्रलय ने कहा कि उच्च जोखिम वाले समूहों में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोग, गर्भवती महिलाएं, पांच साल तक के बच्चे, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अन्य शामिल हैं।

मंगोलिया की जलवायु अत्यधिक महाद्वीपीय है जिसमें लंबी, ठंडी सर्दियाँ और छोटी, गर्म ग्रीष्मकाल होती है। मंगोलिया में सर्दियों के दौरान शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस नीचे का तापमान सामान्य है, जहां फ्लू का चरम मौसम दिसंबर से फरवरी तक रहता है। इसके अतिरिक्त, देश की राजधानी उलानबटोर, जहां देश की 34 लाख की लगभग आधी आबादी रहती है, सर्दियों में गंभीर वायु प्रदूषण का सामना करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें