Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

म्यांमार में बाढ़ के कारण 1.30 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित

July 27, 2024

म्यांमार में बाढ़ के कारण 1.30 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित

यांगून: म्यांमार में पिछले माह विभिन्न राज्यों में बाढ़ से 33,000 से अधिक घरों के करीब 1.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुलाई की शुरुआत से ही देश में बाढ़ से तबाही मची है। सबसे अधिक प्रभावित मैगवे क्षेत्र है, जहां 53,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सागाइंग क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि म्यांमार सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को चावल, डिब्बाबंद मछली और नकद राहत सामग्री उपलब्ध करायी है, जिसकी कुल राशि करीब 1.20 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें