Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

“मई दिवस” ​​​​की छुट्टियों में 11.6 लाख से अधिक पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की

May 8, 2023

“मई दिवस” ​​​​की छुट्टियों में 11.6 लाख से अधिक पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की

हाल ही में समाप्त हुईं “मई दिवस” की पाँच दिवसीय छुट्टियों में, कुल 11 लाख 67 हज़ार 700 पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की। यह संख्या गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 73.25 प्रतिशत से अधिक है, जो कि साल 2019 की समान अवधि से 137.09 प्रतिशत की वृद्धि है। इस दौरान, 84.8 करोड़ युआन का पर्यटन राजस्व प्राप्त हुआ, जिसमें साल 2022 के “मई दिवस” की छुट्टियों की तुलना में 61.52 प्रतिशत का इजाफा हुआ, और साल 2019 के समान समय से 42.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के पर्यटन विभाग ने हाल ही में ये आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 29 अप्रैल से 3 मई तक पाँच दिनों की छुट्टियों में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में पोटाला महल की यात्रा करने वालों की संख्या 27,701 रही। वहीं, 16,171 पर्यटक न्यिंग-ची शहर में स्थित पासोंगत्सो झील की सैर की। तिब्बत में “मई दिवस” की छुट्टियों के दौरान सितारा होटलों की औसत अधिभोग दर 74 प्रतिशत तक पहुँच गई।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के पर्यटन विभाग के मुताबिक, इन छुट्टियों से पहले विभाग ने शहरी निवासियों के चयन के लिए 6 उच्च गुणवत्ता वाले पर्यटन मार्गों का शुभारंभ किया। ल्हासा के अधीनस्थ च्युनपाय्वी नामक गांव ने 800 शहरी नागरिकों का स्वागत सत्कार किया। इस दौरान 70 हज़ार युआन की पर्यटन आय प्राप्त हुई।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ल्हासा शहर का पर्यटन बाज़ार तेज़ी से बहाल हो रहा है। इस वर्ष “मई दिवस” की छुट्टियों के दौरान, कुल 6 लाख 57 हज़ार 900 घरेलू और विदेशी पर्यटकों ने ल्हासा की यात्रा की। यह संख्या साल 2022 के समान समय की तुलना में 75.34 प्रतिशत अधिक है। कुल पर्यटन राजस्व 60 करोड़ 60 लाख युआन था, जिसमें साल 2022 की समान अवधि की तुलना में 70.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें