Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के 15 से अधिक चिप निर्माताओं ने अपनाया डीपसीक मॉडल

February 11, 2025

चीन के 15 से अधिक चिप निर्माताओं ने अपनाया डीपसीक मॉडल

China News : क्लाउड सेवा प्रदाता के अलावा, अब चीन के 15 से अधिक चिप निर्माताओं ने डीपसीक मॉडल अपनाया है। संबंधित बुद्धिमान कंप्यूटिंग मशीन का प्रयोग धीरे से शुरू हो रहा है। इसके साथ कई मोबाइल फोन और ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी इस मॉडल से जोड़ने की घोषणा की।

बताया जाता है कि डीपसीक मॉडल अपनाने के बाद इस घरेलू बड़े मॉडल को भविष्य में घरेलू कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे पर प्रशिक्षित, अनुमानित और उपयोग किया जा सकेगा। विभिन्न क्षेत्रों में डीपसीक के बुद्धिमान कंप्यूटिंग मशीन का प्रयोग करने की मांग भी तेजी से बढ़ी। कुछ मोबाइल फोन और ऑटोमोबाइल कंपनियां डीपसीक की तुलना में और छोटे एआई मॉडल का विकास कर रही हैं, ताकि भविष्य में इसे सीधे मोबाइल फोन, टैबलेट या कार पर तैनात किया जा सके।

ध्यान रहे कि इस तरह का मॉडल आवाज निर्देश के अनुसार मोबाइल फोन या कार कंप्यूटर को विभिन्न अनुप्रयोगों के बीच जटिल कार्य पूरा करने में सक्षम होगा। जैसा कि वीचेट पर किसी मित्र द्वारा भेजे गए पते पर नेविगेट किया जाएगा या कार में देखे गए वीडियो को सीधे अग्रेषित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें