यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को एक गांव पर रूस की ओर से बरसाए ग्लाइड बम के कारण हुई जनहानि पर दुख जताया है। उन्होंने ईयू, अमरीका और जी20 का आह्वान करते हुए गुहार लगाई कि अब समय आ गया है कि दुनिया खामोश न बैठे और मॉस्को को इसका जवाब दे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपना दुख और रोष जताते हुए कहा, डोनेट्स्क क्षेत्र के यारोवा की ग्रामीण बस्ती पर हवाई बम से रूस का एक बेहद क्रूर हवाई हमला था। सीधे आम लोगों को निशाना बनाया गया। ठीक उसी समय जब उन्हें पैंशन वितरित की जा रही थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 20 से ज्यादा लोग मारे गए। शब्द नहीं हैं.. पीड़ितों के सभी परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है। फिर उन्होंने ललकारते हुए अंदाज में कहा, ‘ऐसे रूसी हमलों को दुनिया की ओर से उचित जवाब दिए बिना नहीं छोड़ा जाना चाहिए। रूसी नए कड़े प्रतिबंधों और नए प्रहारों से बचते हुए जिंदगियां तबाह करते रहते हैं। दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। दुनिया को निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए। संयुक्त राज्य अमरीका से जवाब की जरूरत है। यूरोप से जवाब की जरूरत है। जी20 से जवाब की जरूरत है। रूस को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।
ये भी पढ़ें- जापान की डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव, जल्द तैनात होंगी स्वदेशी लंबी दूरी की मिसाइलें
मेष: दिन शुभ रहेगा...