Site icon Dainik Savera Times

Bolivia में बस खाई में गिरने से 31 लोगों की दर्दनाक मौत

Bolivia

Bolivia

ब्यूनस आयर्स : दक्षिणी बोलीविया के पोटोसी में एक बस के खाई में गिर जाने से 31 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। एक स्थानीय अखबार के अनुसार पोटोसी में सोमवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 31 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गये हैं।

रिपोर्ट में बताया कि बस 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर है।

Exit mobile version