Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान में Bird flu के प्रकोप के कारण 57 हजार से अधिक मुर्गियों को मारा गया

May 3, 2024

जापान में Bird flu के प्रकोप के कारण 57 हजार से अधिक मुर्गियों को मारा गया

टोक्यो: जापान के चिबा प्रांत में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 57 हजार से अधिक मुर्गियों को मार दिया गया है। प्रशासन ने कहा, ‘टोमिसाटो शहर में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले सामने आने के कारण 57,486 मुर्गियों को मार दिया गया है।’ अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2023 के बाद से बर्ड फ्लू के कारण जापान में मारी गई मुर्गियों की कुल संख्या 1.07 अरब हो गई है। गौरतलब है कि जापान में पिछले साल में बर्ड फ्लू के 84 मामले दर्ज किए गए थे।?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें