Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan में जनवरी में अब तक Corona से 8000 से अधिक लोगों की हुई मौत

January 23, 2023

Japan में जनवरी में अब तक Corona से 8000 से अधिक लोगों की हुई मौत

टोक्योः जापान में जनवरी में अब तक कोरोना वायरस महामारी से संबंधित 8,103 मौतें हुई है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश भर में कोविड-19 से 326 लोगों की मौत हुई है। पिछले 12 दिनों में इस बीमारी से पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 की शुरुआत से जापान में कोविड से संबंधित मौतों में वृद्धि हो रही हैं। महामारी के कारण 2020 से अब तक कुल 65,400 लोगों की मौत हो चुकी है। अक्टूबर में 1,800 लोगों की, इसके बाद नवंबर में 3,000 से अधिक और दिसंबर में 7,600 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। इन सभी मौतों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 97 प्रतिशत रही हैं।

जापान में अगर जनवरी में इसी तरह कोरोना वायरस लोगों की मौत होती रही तो यह आंकड़ा इस माह के अंत तक 10 हजार से अधिक हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना ??है कि मौतों की संख्या में वृद्धि बीमारी की जटिलताओं के बढ़ते जोखिम के कारण नहीं हुई है, बल्कि कोविड-19 के कारण निमोनिया और हृदय संबंधी विकारों, स्ट्रोक और दिल के दौरे से अधिक मौतें हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें