Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान से दो दिन में 900 से ज्यादा अफगानिस्तानी शरणार्थी स्वदेश लौटे

काबुल: पाकिस्तान से पिछले दो दिन में 900 से ज्यादा अफगानिस्तानी शरणार्थी स्वदेश लौट आए हैं। देश के शरणार्थी और प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, शरणार्थी तोरखम और स्पिन बोल्डक सीमा से स्वदेश वापस लौटे। इसमें कहा गया कि अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने क्रॉसिंग प्वाइंट पर लौटने वाले परिवारों को अस्थायी आश्रयों और सहायता पैकेज सहित आवश्यक सुविधाएं प्रदान की हैं।

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक वर्ष में 21 मार्च, 2023 से 19 मार्च, 2024 तक पड़ोसी देश पाकिस्तान और ईरान से 15 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थी वापस लौटे हैं। अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने विदेशों में निवास कर रहे अफगान प्रवासियों से स्वदेश वापस लौटने और युद्ध प्रभावित देश के पुनर्निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।

Exit mobile version