Site icon Dainik Savera Times

इराक में विवाह हॉल में आग लगने से सौ से अधिक लोगों की मौत

बगदाद: इराक के उत्तरी प्रांत निनेवेह के अल-हमदानिया शहर में एक विवाह हॉल में आग लगने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक अन्य घायल हो गए है। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को प्रारंभिक रिपोर्टों के हवाले से यह जानकारी दी। आधिकारिक इराकी समाचार एजेंसी (आईएनए) ने बताया कि इराकी नागरिक सुरक्षा ने कहा कि घटना मंगलवार आधी रात से पहले विवाह हॉल इमारत में हुई, जो अत्यधिक ज्वलनशील निर्माण सामग्री से बनी हुई थी। आईएनए ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इमारत के अंदर आतिशबाजी के कारण आग लगी और भीषण आग के कारण इमारत का वह हिस्सा ढह गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version