Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व के आधे से अधिक स्कूली आयु वर्ग के शरणार्थी बच्चे शिक्षा से वंचित : United Nations

September 9, 2023

विश्व के आधे से अधिक स्कूली आयु वर्ग के शरणार्थी बच्चे शिक्षा से वंचित : United Nations

जिनेवाः संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने कहा है कि दुनिया के 14.8 मिलियन स्कूली आयु वर्ग के शरणार्थी बच्चों में से आधे से अधिक वर्तमान में औपचारिक शिक्षा से वंचित हैं। यूएनएचसीआर के प्रवक्ता विलियम स्पिंडलर ने बताया कि 2023 यूएनएचसीआर शरणार्थी शिक्षा रिपोर्ट के अनुसार, 2022 के अंत तक, स्कूल-आयु वर्ग के शरणार्थियाें की संख्या एक साल पहले के 10 मिलियन से लगभग 50 प्रतिशत बढ़ गई। एक समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी हैं।

उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग देशों में शिक्षा में शरणार्थी नामांकन शिक्षा स्तर के अनुसार नाटकीय रूप से भिन्न है। पूर्व-प्राथमिक स्तर में 38 प्रतिशत, प्राथमिक में 65 प्रतिशत, माध्यमिक में 41 प्रतिशत और तृतीयक में केवल 6 प्रतिशत नामांकित हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दुनिया के 46 सबसे कम विकसित देशों में रहने वाले 20 प्रतिशत शरणार्थयिों और निम्न और मध्यम आय वाले देशों में तीन-चौथाई से अधिक रहने के कारण, जबरन विस्थापित बच्चों को शिक्षित करने की लागत सबसे गरीब लोगों पर असमान रूप से पड़ती है।

शिक्षा को हमले से बचाने के लिए शनिवार को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस से पहले, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को अपने एक संदेश में कहा, ‘इस दिन, हम एक चौंकाने वाली सच्चाई पर प्रकाश डालते हैं: 224 मिलियन बच्चे और युवाओं को शैक्षिक सहायता की तत्काल आवश्यकता है – इसमें 72 मिलियन वे लोग शामिल हैं, जो सशस्त्र संघर्ष जैसे संकटों के कारण स्कूल से बाहर हैं।’ उन्होंने ‘सभी देशों से स्कूलों, बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्नान किया।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें