Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moscow City की समूह वीजा-मुक्त यात्र के लिए भारत के साथ की बातचीत

January 30, 2025

Moscow City की समूह वीजा-मुक्त यात्र के लिए भारत के साथ की बातचीत

मुंबई: मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी भारत सरकार के साथ समूह वीजा-मुक्त व्यवस्था के लिए बातचीत कर रही है। इसके तहत एक समूह में यात्र करने वाले पर्यटकों की एक निश्चित संख्या को बिना वीजा के रूस में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन एवगेनी कोजलोव ने बुधवार शाम को एक कार्यक्रम के दौरान बताया, पर्यटकों के एक समूह में रूस की यात्र करने पर, यात्र को वीजा मुक्त बनाने के लिए दस्तावेज में एक विशेष संख्या का उल्लेख किया जाना चाहिए।

उदाहरण के लिए, चीनी दस्तावेज में समूह में 10-20 लोग होने चाहिए। हम इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए भारतीय विदेश मंत्रलय के साथ बातचीत कर रहे हैं, ताकि एक समूह में शामिल लोगों की संख्या पर अंतिम समझौता किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण देश है और चीन के बाद दूर के देशों में स्नेत बाजार के मामले में दूसरे स्थान पर है।

कोजलोव ने कहा, भारत हमारे लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार है। हमारे लिए दूर के देशों में चीन पहले स्थान पर है, उसके बाद भारत है। भारतीय यात्र करते समय काफी खर्च करते हैं। वे प्रति व्यक्ति, प्रति यात्र पर लगभग 2,000 अमेरिकी डॉलर खर्च करते हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के पहले नौ महीनों यानी जनवरी-सितंबर के दौरान मास्को में 61,000 भारतीयों सहित 1.97 करोड़ मेहमान आए।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें