Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

मॉस्को:शी चिनफिंग ने म्यांमार, क्यूबा और वेनेज़ुएला के नेताओं से मुलाकात की

May 10, 2025

मॉस्को:शी चिनफिंग ने म्यांमार, क्यूबा और वेनेज़ुएला के नेताओं से मुलाकात की

स्थानीय समयानुसार 9 मई को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मॉस्को में सोवियत संघ की महान देशभक्ति युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेने के दौरान क्रमशः म्यांमार के नेता मिन आंग ह्लाइंग, क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल बरमूडेज़, और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से मुलाकात की।

उस दिन शाम को, मिन आंग ह्लाइंग के साथ हुई वार्ता में राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन और म्यांमार ने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पंचशील सिद्धांतों और बांडुंग सम्मेलन की भावना को न सिर्फ संयुक्त रूप से समर्थन दिया है, बल्कि समय के साथ इन मूल्यों को और अधिक सशक्त किया है। इस वर्ष चीन-म्यांमार राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है, चीन म्यांमार के साथ मिलकर साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को गहरा करेगा, उच्च गुणवत्ता के साथ “बेल्ट एंड रोड” का निर्माण करेगा, वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल को अच्छी तरह से लागू करेगा, ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिल सके।

मुलाकात के दौरान, मिन आंग ह्लाइंग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा है। उन्होंने म्यांमार की ओर से यह आश्वासन दिया कि उनका देश चीन के साथ घनिष्ठ सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और हमेशा चीन का भरोसेमंद, मित्रवत पड़ोसी बना रहेगा। उन्होंने अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और म्यांमार में चीनी कर्मियों और परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

वहीं, क्यूबा के राष्ट्रपति कैनेल से मुलाकात में, शी चिनफिंग ने चीन और क्यूबा के बीच विभिन्न स्तरीय आवाजाही, सभी क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर प्रकाश डाला और कहा कि चीन क्यूबा की राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने और बाहरी हस्तक्षेप व नाकाबंदी का विरोध करने का दृढ़ता से समर्थन करता है और साथ ही, क्यूबा के आर्थिक व सामाजिक विकास का भी समर्थन करता है। वैश्विक दक्षिण के महत्वपूर्ण सदस्यों के रूप में, दोनों पक्षों को ब्रिक्स, चीन-लैटिन अमेरिका मंच और अन्य ढांचे के भीतर समन्वय और सहयोग को मजबूत करना चाहिए, बल राजनीति और एकतरफा दादागीरी का विरोध करना चाहिए, और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करनी चाहिए।

राष्ट्रपति कैनेल ने कहा कि क्यूबा और चीन घनिष्ठ मित्र और भाई हैं। क्यूबा अपने आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए दीर्घकालिक मजबूत समर्थन के लिए चीन को धन्यवाद देता है। क्यूबा एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है और चीन के साथ आपसी लाभ वाले सहयोग को मजबूत करना, लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण आवाजाही को बढ़ाना, अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में समन्वय और सहयोग को मजबूत करना, साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को गहरा करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों के और अधिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

उस दिन रात को, वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के साथ हुई भेंट-वार्ता के दौरान, शी चिनफिंग ने कहा कि चीन ने हमेशा वेनेजुएला के साथ अपने संबंधों को दीर्घकालिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से देखा है और आगे भी वह वेनेजुएला की राष्ट्रीय संप्रभुता, गरिमा और सामाजिक स्थिरता की रक्षा में उसका दृढ़ समर्थन करता रहेगा। 

शी ने यह भी कहा कि चीन वेनेजुएला समेत समूचे लैटिन अमेरिका के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका वाली अंतरराष्ट्रीय प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित व्यवस्था की दृढ़ता से रक्षा करना चाहता है, और “साझे भविष्य वाले चीन-लैटिन अमेरिका समुदाय” के सतत व स्थिर विकास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भेंट-वार्ता में राष्ट्रपति मादुरो ने शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत “मानव जाति के लिए साझे भविष्य वाले समुदाय” की अवधारणा की सराहना की और कहा कि यह विचार विश्व में शांति और विकास की नई संभावनाओं को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला चीन के साथ समन्वय और सहयोग को सशक्त बनाना चाहता है, बहुपक्षवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता, न्याय और साझा हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें