Site icon Dainik Savera Times

हम दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली राष्ट्र हैं, हम इजरायल-यूक्रेन की रक्षा कर सकते हैंः Joe Biden

हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल की मदद पर बाइडेन कहते हैं कि इजरायल के पास दुनिया की सबसे बेहतरीन सेनाओं में से एक है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं गारंटी देता हूं कि हम उन्हें उनकी जरूरत की हर चीज मुहैया कराएंगे।”

इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के मध्य जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इजरायल को हमास जैसे कायर आतंकी संगठन को पूरी तरह से समाप्त करना ही होगा। उन्होंने ये भी कहा कि इजरायल गाजा से आतंक को खत्म करे।

बाइडेन ने जानकारी दी कि फिलिस्तीन के निर्दोष लोगों को जल्द ही दवा, खान और पानी जल्द ही मिलेगा, इसके लिए काम किया जा रहा है। अमेरिकी प्रशासन गाजा से “निर्दोष बच्चों और महिलाओं को बाहर निकालने के लिए” एक मानवीय गलियारा स्थापित करने के लिए मिस्र से बातचीत में लगा हुआ है, क्योंकि इजरायल गाजा में जमीनी ऑपरेशन करने के लिए तैयार है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का कहना है कि हमास को नष्ट किया जाना चाहिए लेकिन ‘फिलिस्तीनी के लिए रास्ता’ भी होना चाहिए। वे कहते हैं कि हमास जिस तरह की बर्बरता कर रहा है वो नरसंहार है। वहीं युद्ध विराम के मुद्दे पर उन्होंने जवाब दिया कि “इजरायल को जवाब देना होगा।

Exit mobile version