Site icon Dainik Savera Times

चीन में मोटर वाहनों की संख्या 46 करोड़ 50 लाख दर्ज

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी सार्वजनिक सुरक्षा विभाग से मिली ख़बर के अनुसार इधर कुछ साल चीन में मोटर वाहनों और चालकों की संख्या में तेज वृद्धि बनी रही। इस साल के सितंबर के अंत तक देश में मोटर गाड़ियों की संख्या 46 करोड़ 50 लाख दर्ज हुई। इसमें गाड़ियों की संख्या 36 करोड़ 30 लाख दर्ज है और चालकों की संख्या 55 करोड़ 60 लाख है। दोनों की कुल संख्या विश्व के पहले स्थान पर है।

ध्यान रहे इधर कुछ साल आर्थिक व सामाजिक गुणवत्ता विकास की पृष्ठभूमि में चीनी लोगों की सुविधाजनक यातायात प्रंबधन सेवा के प्रति नयी प्रतीक्षा पैदा हुई है। चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने यातायात प्रशासनिक प्रंबधन सेवा का सुधार निरंतर गहराया और 160 से अधिक नये कदम उठाये और आम लोगों तथा उद्यमों के लिए 1 खरब युवान से अधिक खर्च कम किया, जिसने आर्थिक व सामाजिक गुणवत्ता विकास के लिए योगदान दिया।

ये भी पढ़ें: ‘मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए’, टटीरी सॉन्ग विवाद पर बादशाह ने मांगी माफी

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version