Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Somalia के पास MV LILA NORFOLK जहाज हुआ हाईजैक, भारत के 15 क्रू मेंबर्स हैं सवार

January 5, 2024

Somalia के पास MV LILA NORFOLK जहाज हुआ हाईजैक, भारत के 15 क्रू मेंबर्स हैं सवार

सोमालियाः भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना अपहृत व्यापारिक जहाज ‘एमवी लीला नॉरफ़ॉक’ पर बारीकी से नजर रख रही है। एक अधिकारी के अनुसार, लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाज पर चालक दल के 15 भारतीय सदस्य हैं, जिसे सोमालिया के तट के पास अपहरण कर लिया गया था। एक सैन्य अधिकारी ने कहा, कि भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ संचार स्थापित किया गया है।”

बता दें, इसकी सूचना कल शाम सोमालिया के तट के पास मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि माना जाता है कि लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज ‘एमवी लीला नोरफोक’ में चालक दल के 15 भारतीय सदस्य सवार हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई स्थिति से निपटने के लिए अपहृत जहाज की ओर बढ़ रहा है। अपराधियों की पहचान सहित अपहरण से संबंधित विवरण की अभी फिलहाल काेई जानकारी नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें