Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

China की मेरी यात्रा सफल रही : Pushpa Kamal Dahal

September 30, 2023

China की मेरी यात्रा सफल रही : Pushpa Kamal Dahal

काठमांडूः नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने शनिवार को कहा कि हाल में संपन्न उनकी चीन यात्रा से काठमांडू-बीजिंग के बीच विश्वास का महौल मजबूत हुआ है और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध और गहरे हुए हैं। चीन से लौटने पर काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में प्रचंड ने कहा कि उनकी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अपने चीनी समकक्ष ली क्विंग से हुई बातचीत से नेपाल-चीन संबंधों को नयी ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिली है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उच्चस्तरीय बैठकों के दौरान चीन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया कि नेपाल से पूर्व में किए गए समझौतों को तेजी से लागू किया जाएगा। चीन के अधिकारियों ने नेपाल और चीन के बीच सभी व्यापार मार्गों को दोबारा खोलने पर सहमति जताई, जिन्हें कोरोना महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था।’’ प्रचंड के नेतृत्व में चीन गया नेपाली प्रतिनिधिमंडल शनिवार दोपहर को चेंगदू शहर से काठमांडू लौटा।

प्रचंड संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षकि बैठक में शामिल होने के लिए 23 सितंबर को काठमांडू से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पोखरा हवाई अड्डे के नियमित परिचालन को लेकर चीन के अधिकारियों से अहम चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कुछ तैयारियों के बाद पोखरा से चीन के चेंगदू शहर के लिए सीधी उड़ान शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें