इंटरनेशनल डेस्क : म्यांमार से जो खबर सामने आ रही है, वह उसके अलावा चीन के लिए भी अच्छी नहीं है। यहां विद्रोहियों ने म्यांमार के एक फाइटर जेट को मार गिराया है, जो उसने हाल ही में चीन से खरीदा था। KNDF के विद्रोहियों ने जिस विमान को मार गिराया है, उसका नाम FTC-2000G फाइटर जेट है। बता दें कि म्यांमार में सेना और विद्रोहियों के बीच गृह युद्ध चल रहा है।
ऐसे में विद्रोहियों ने चीन में बने जुंटा सेना के फाइटर जेट को गिराने में सफलता हासिल की है। चीन की ओर से FTC-2000G फाइटर जेट को म्यांमार की सेना को सौंपा गया था, जिसे अब करेन्नी विद्रोही दल ने कायाह राज्य के हप्सांग कस्बे में मार गिराने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि विद्रोही दल की ओर से जुंटा सेना के 134 और 135 आर्मी हेडक्वार्टर पर निशाना साधा गया था।
इससे बचने के लिए म्यांमार की सेना ने FTC-2000G फाइटर जेट की मदद ली थी। इसे विद्रोहियों ने मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक KNDF के डिप्टी कमांडर मौई की ओर से एक वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि विद्रोहियों ने सेना के चीनी फाइटर जेट को मार गिराया है। म्यांमार की सेना ने भी माना है कि राजधानी से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर उसका फाइटर जेट लापता हुआ है।
The Karenni Nationalities Defense Force (KNDF) has decisively confirmed that the fighter jet, previously reported missing by the junta regime, was shot down by its forces in the Hpasawng region of Kayah State, Myanmar.
In a powerful demonstration of their capabilities, the KNDF… pic.twitter.com/TZjUhUgXhH
— Chindwin News Agency (@TheChindwin) July 4, 2025
हालांकि सेना ने क्लीयर नहीं किया है कि इसके पीछे हमला ही वजह है। सेना का कहना है कि यह मौसम में बदलाव की वजह से भी हो सकता है। गौरतलब है कि म्यांमार की सेना के पास ऐसे 6 चीनी फाइटर जेट हैं, इनमें प्रत्येक की कीमत लगभग 85 लाख डॉलर है।
चीन की सेना ने 2022 में दो बैच में इन विमानों की डिलीवरी म्यांमार की सेना को दी थी। वहीं, विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने म्यांमार के सेना मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है। वहीं, 10 जून को भी विद्रोहियों ने एक विमान को मार गिराने का दावा किया था। वहीं, सेना ने कहा था कि ये विमान इंजन फेल होने की वजह से गिरा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...