Site icon Dainik Savera Times

म्यांमार का आसियान देशों से व्यापार 9 महीनों में 10.3 बिलियन डॉलर से अधिक

यांगोन: वित्तीय वर्ष 2022-2023 के दिसंबर तक नौ महीनों में आसियान देशों के साथ म्यांमार का व्यापार 10.3 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया। देश के वाणिज्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में आयात, निर्यात से अधिक हो गया। निर्यात 3.538 अरब डॉलर रहा और आयात 6.77 अरब डॉलर था। म्यांमार के प्रमुख आसियान व्यापार भागीदारों में थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया और वियतनाम शामिल हैं। मुख्य निर्यात वस्तुएं कृषि और मत्स्य उत्पाद, और खनिज हैं।

Exit mobile version