Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्रांस में दुनिया के सबसे चर्चित लूव्र संग्रहालय से नेपोलियन गहने चोरी

October 21, 2025

फ्रांस में दुनिया के सबसे चर्चित लूव्र संग्रहालय से नेपोलियन गहने चोरी

पैरिस: दुनिया के सबसे चर्चित लूव्र संग्रहालय से चोर बेशकीमती नेपोलियन गहने चुराकर फरार हो गए। चोर बास्केट लिफ्ट के जरिए गैलेरी में पहुंचे थे जबकि गलियारों में पर्यटकों की भीड़ थी। यह हाल के दिनों में संग्रहालयों में हुई सबसे बड़ी चोरियों में से एक हैष यह घटना ऐसे समय में हुई है जब लूव्र के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की कमी की शिकायत की गई है। संस्कृति मंत्री रचिदा दाती के अनुसार, एक वस्तु बाद में संग्रहालय के बाहर मिली। फ्रांसीसी दैनिक ले पेरिसियन ने बताया कि यह नेपोलियन तृतीय की पत्नी महारानी यूजनी का पन्ना-जड़ित मुकुट था जो दीवारों के ठीक बाहर टूटी हुई अवस्था में बरामद हुआ। इस चोरी को ‘पेशेवरों’ का काम बताया गया है जिसे ‘बिना हिंसा के 4 मिनट में अंजाम दिया गया।’

ये भी पढ़ें : “नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर पुनर्विचार”, CM पद से हटाने के फैसले पर JDU में बढ़ी नाराजगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें