Site icon Dainik Savera Times

NASA ने लॉन्च किया छोटा सैटेलाइट, ब्रह्मांडीय विस्फोटों के रहस्यों को करेगा उजागर

वाशिंगटन: नासा ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए छोटे आकार का एक सैटेलाइट लॉन्च किया। इसका उद्देश्य ब्रह्मांडीय विस्फोटों के रहस्यों को उजागर करना है। सैटेलाइट बस्र्टक्यूब स्पेसएक्स के 30वें कमर्शियल पुन:आपूर्ति सर्विस मिशन पर परिक्रमा लैब के रास्ते में है। इसने फ्लोरिडा के केप कैनेवरल स्पेस फोर्स स्टेशन के लॉन्च कॉम्प्लैक्स 40 से उड़ान भरी।

नासा ने कहा, आईएसएस पर पहुंचने के बाद बस्र्टक्यूब को अनपैक किया जाएगा और बाद में कक्षा में छोड़ दिया जाएगा, जहां यह उच्च-ऊर्ज प्रकाश की संक्षिप्त गामा-किरण विस्फोटों का पता लगाएगा और उनका अध्ययन करेगा। अमरीका के मैरीलैंड के ग्रीनबैल्ट में नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सैंटर में बस्र्टक्यूब के मुख्य इन्वैस्टिगेटर जेरेमी पर्किन्स ने कहा, ’बस्र्टक्यूब छोटा हो सकता है।

पर यह इन चरम घटनाओं की जांच के अलावा, नई तकनीक का परीक्षण कर रहा है और शुरुआती कैरियर खगोलविदों और एयरोस्पेस इंजीनियरों के लिए महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान कर रहा है।‘ बस्र्टक्यूब 50 हजार से 10 लाख इलैक्ट्रॉन वोल्ट तक की ऊर्ज वाली गामा किरणों का पता लगा सकता है। वर्तमान गामा-किरण मिशन आकाश का लगभग 70 प्रतिशत भाग ही पकड़ पाते हैं। लेकिन बस्र्टक्यूब के साथ गुरुत्वाकर्षण तरंग का पता लगाने के साथ संयोग से अधिक विस्फोटों का पता लगाया जा सकता है।

Exit mobile version