Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज आईएसएस से निकलकर धरती पर लौटेगा NASA का स्पेसएक्स क्रू-5 मिशन

लॉस एंजिलिसः अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का स्पेसएक्स क्रू-5 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से निकलकर शनिवार को पृथ्वी पर लौटेगा। नासा के अनुसार स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान शनिवार अपराह्न 2:05 बजे आईएसएस से धरती के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा के तट से दूर अटलांटिक महासागर या मैक्सिको की खाड़ी में रात में करीब 9:02 बजे उतरेगा।

उन्होंने बताया कि नासा के अंतरिक्ष यात्री निकोल मान और जोश कसाडा, जापान एयरस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री कोइची वकाटा और रोकोस्मोस के कॉस्मोनॉट अन्ना किकिना 6 महीने विज्ञान मिशन पर काम करेंगे।उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यान भी महत्वपूर्ण अनुसंधान के बाद पृथ्वी पर लौट आएंगा।

Exit mobile version