Site icon Dainik Savera Times

प्रत्येक वर्ष सितंबर के तीसरे सप्ताह को राष्ट्रीय सामान्य भाषा और लिपि संवर्धन सप्ताह के रूप में नामित किया गया

National Common Language Week

National Common Language Week

National Common Language Week: 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी के 19वें सत्र ने 27 दिसंबर को राष्ट्रीय साझा भाषा एवं लिपि कानून का नया संशोधित संस्करण पारित किया, जिसमें यह निर्धारित किया गया है कि प्रत्येक वर्ष सितंबर के तीसरे सप्ताह को राष्ट्रीय सामान्य भाषा और लिपि संवर्धन एवं प्रचार सप्ताह के रूप में नामित किया गया।

राष्ट्रीय भाषा और लिपि राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। वर्तमान में, राष्ट्रीय मंदारिन भाषा की दक्षता दर 80% से अधिक है, मानकीकृत चीनी अक्षरों का उपयोग करने वाले साक्षर लोगों का अनुपात 95% से अधिक है, और निरक्षरता दर घटकर 2.67% हो गई है। राष्ट्रीय सामान्य भाषा और लिपि संवर्धन सप्ताह का आयोजन राष्ट्रीय भाषा और लिपि के सीखने और उपयोग के लिए अनुकूल सामाजिक वातावरण बनाने में सहायक है।

राष्ट्रीय साझा भाषा एवं लिपि कानून का नया संशोधित संस्करण में पांच अध्याय और 32 अनुच्छेद हैं, और यह 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version