Site icon Dainik Savera Times

चीन और रूस की नौसेनाएं दिसंबर 21 से संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी

चीनी नौसेना के अनुसार चीन और रूस की नौसेनाएं दिसंबर 21 से चीन के चच्यांग प्रांत के चो शान से थाईचो तक पूर्वी समुद्र पर संयुक्त सैन्याभ्यास करेंगी ।इस सैन्याभ्यास से दोनों पक्षों का एक साथ समुद्री खतरे से निपटने और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बनाए रखने का संकल्प और दक्षता दर्शायी जाएगी। साथ ही नये युग में चीन रूस सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय साझेदारी मजबूत बनायी जाएगी ।

इस संयुक्त सैन्याभ्यास का मुख्य विषय है कि एक साथ समुद्री सुरक्षा की रक्षा करना ।दोनों देशों की नौसेनाओं ने क्रमशः पेइचिंग और सेंट पीटर्सबर्ग में संयुक्त निर्देशक मुख्यालय स्थापित किया है ।सैन्याभ्यास में संयुक्त घेराबंदी ,आपात जांच ,हवाई भेदी ,संयुक्त बचाव ,पनडुब्बी विरोधी कार्रवाई और रॉकेट प्रक्षेपण जैसे विषय शामिल होंगे । चीनी नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह समुद्री सैन्याभ्यास दोनों सेनाओं के बीच सालाना सैन्य सहयोग योजना के अनुसार चल रहा है ।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)   

Exit mobile version