Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nawaz Sharif का फिर से PML-N अध्यक्ष चुना जाना तय

May 28, 2024

Nawaz Sharif का फिर से PML-N अध्यक्ष चुना जाना तय

लाहौरः पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ मंगलवार को फिर से सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) दल का अध्यक्ष चुना जाना तय है। पनामा पेपर मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद छह साल पहले उन्हें यह पद गंवाना पड़ा था। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक स्थानीय होटल में जनरल कौंसिल की बैठक होने वाली है। ब्रिटेन में चार साल के निर्वासन के बाद पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान लौटे 74 वर्षीय नवाज के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।

हालांकि पार्टी के 11 सदस्यों ने इस शीर्ष पद के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएमएल-एन ने पहले 11 मई को जनरल कौंसिल की बैठक बुलाने की घोषणा की थी, लेकिन पाकिस्तान के परमाणु शक्ति बनने के 26 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर इसे स्थगित कर दिया गया।

पीएमएल-एन पंजाब के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि शरीफ बिना किसी विरोध के चुने जाएंगे। एक सवाल के जवाब में सनाउल्लाह ने कहा कि अगर पार्टी का कोई सदस्य उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे आगे आना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें