Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

माली में लगभग 10 लाख बच्चों पर गंभीर कुपोषण का ख़तरा: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अफ्रीकी देश माली में जीवनरक्षक सहायता के बिना, 05 वर्ष से कम उम्र के लगभग 10 लाख बच्चों को इस साल दिसंबर तक गंभीर कुपोषण का सामना करना पड़ेगा, जबकि कम से कम 200,000 लोगों के भूख से मरने का ख़तरा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को दिये बयान में कहा कि लंबे समय तक सशस्त्र संघर्ष, आंतरिक विस्थापन और प्रतिबंधित मानवीय पहुंच की घोर समस्याओं के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने यह चेतावनी जारी की है।

Exit mobile version