Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mexico में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 10 महिला प्रवासियों की मौत

October 2, 2023

Mexico में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 10 महिला प्रवासियों की मौत

टापाचुला (मैक्सिको) : मैक्सिको में ग्वाटेमाला सीमा के निकट एक राजमार्ग पर मालवाहक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार कम से कम 10 महिला प्रवासियों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मारी गई सभी महिलाएं क्यूबा की नागरिक थीं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः जालंधर में 3 बेटियों की हत्या: मां-बाप ही निकले कातिल

राष्ट्रीय आव्रजन संस्थान ने बताया कि क्यूबा के जिन नागरिकों की मौत हुई है, वे सभी महिलाएं थीं और उनमें से एक की आयु 18 वर्ष से कम थी। संस्थान ने बताया कि ट्रक चालक स्पष्ट रूप से तेज गति से वाहन चला रहा था और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। ट्रक में 27 प्रवासी सवार थे। हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः WhatsApp ने भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक खातों पर लगाया प्रतिबंध

चियापास राज्य के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार को पिजिजियापन शहर के निकट एक राजमार्ग पर हुई। कार्यालय ने दुर्घटना के बाद की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें राजमार्ग के एक ओर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक लुढक़ा नजर आ रहा है जबकि दूसरी ओर हादसे के शिकार लोग सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें