Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

1,000 के करीब पंजाबी युवकों पर Canada से डिपोर्ट होने की लटकी तलवार

March 16, 2023

1,000 के करीब पंजाबी युवकों पर Canada से डिपोर्ट होने की लटकी तलवार

जालंधर: पंजाब के कुछ धोखेबाज ट्रैवल एजैंटों की धोखाधड़ी के कारण कनाडा में 1,000 के करीब पंजाबी युवकों पर डिपोर्ट होने की तलवार लटकी हुई है। एजेंटों ने गलत कागजों पर सैंकड़ों युवकों की एडमिशन कनाडा में कुछ ऐसे शिक्षा संस्थानों में करवा दी थी जिनको वहां मान्यता प्राप्त नहीं थी। बच्चों ने पढ़ाई दूसरे कालजों में पूरी कर ली। उसके बाद वर्क परमिट पर भी काम किया। जब उन्होंने अपने कागज-पत्र पीआर के लिए कनाडा सरकार को सौंपे तो उन कागजों की जांच करवाई गई। जैसे कि कनाडा सरकार हर एक पीआर अप्लाई करने वाले शख्स से करती है।

जांच के दौरान पता चला कि जिन कागजों पर बच्चों की एडमिशन हुई थी, उनमें कुछ जाली थे। अब पता चला है कि कनाडा सरकार ऐसे युवकों को डिपोर्ट करने की तैयारी कर रही है। इस कारण युवकों में घबराहट है। हालांकि उन्होंने अपना केस कनाडा में पंजाबी मूल के एमपीओ और दूसरे राजनीतिक लोगों के पास रखा है और कनाडा सरकार को निवेदन की है कि उनके केस के प्रति सहानुभूति रखी जाए। लेकिन अभी कनाडा सरकार ने इसके बारे में हामी नहीं भरी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें