Site icon Dainik Savera Times

हाल के वर्षों के लगभग 40000 लोगों को बहादुरी से प्रमाणित किया गया

22 जुलाई को चीनी केंद्रीय राजनीतिक और कानूनी मामलों के आयोग से पता चला कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, 30000 से अधिक बहादुरी के कार्यों को कानूनों और नियमों के अनुसार मान्यता दी गई है, और लगभग 40000 लोगों की बहादुरी को प्रमाणित किया गया है, जिनमें लगभग 500 लोग अपनी बहादुर काररवाई में  शहीद हो गये और लगभग 700 लोग घायल हुए या विकलांग हो गये।

पेइचिंग में हाल ही में आयोजित 15वें राष्ट्रीय वीरता नायक और आदर्श वीरता पुरस्कार समारोह में यह मांग की गयी कि बहादुर लोगों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा को मजबूत करना, उनकी चिंताओं को दूर करना, कानूनी और नीतिगत व्यवस्था में सुधार करना, बहादुरी के कार्यों की पहचान, प्रशंसा और संरक्षण जैसे बुनियादी कार्यों को एकीकृत और मानकीकृत करना चाहिए । 

सम्मलेन में इस पर बल दिया गया कि बहादुर लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए स्थानीय नीति और कानूनी व्यवस्था में सुधार करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें चिकित्सा उपचार, विकलांगता पेंशन, रोजगार सहायता, बच्चों की शिक्षा, आवास सुरक्षा, कानूनी सहायता और अन्य पहलुओं में सहायता मिले; दीर्घकालिक देखभाल तंत्र का विस्तार करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बहादुर और धर्मी लोगों के जीवन की गारंटी हो, कठिनाइयों में उनकी मदद करने वाले लोग हों, और भविष्य के लिए आशा बनी रहे। एक स्थिर वीर निधि की स्थापना को बढ़ावा दिया जाना चाहिए और धन जुटाने के माध्यमों का विस्तार कर, सहायता निधि की स्थिरता सुनिश्चित करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़े- अमृतसर पुलिस का सीमा पार तस्करी नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version