Site icon Dainik Savera Times

गुरुद्वारे के स्वागत समारोह में न शराब परोसी गई, न नृत्य हुआ: करतारपुर प्रबंधन

लाहौर : गुरुद्वारा दरबार साहिब के परिसर में करतारपुर प्रोजैक्ट मैनेजमैंट यूनिट (पीएमयू) द्वारा कथित तौर पर आयोजित पार्टी का एक वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि इस दौरान शराब और मांसाहारी भोजन का सेवन किया गया। पीएमयू के 2 अधिकारियों ने बताया कि 18 नवंबर को हुए कार्यक्रम में मदिरायुक्त पेय पदार्थ नहीं परोसे गए और न ही वहां कोई नृत्य हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो जिसमें रात्रिभोज में शराब दिखाई गई है, उसमें प्रचार के उद्देश्य से छेड़छाड़ की गई होगी। अधिकारियों ने कहा कि गलत उद्देश्य से वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम गुरुद्वारा दरबार साहिब से लगभग 2 किलोमीटर दूर आयोजित किया गया था।

Exit mobile version