Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nepal Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से कांपा नेपाल…दो बार हिली धरती, दहशत में लोग 

March 8, 2025

Nepal Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से कांपा नेपाल…दो बार हिली धरती, दहशत में लोग 

Nepal Earthquake : नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटको से कांपी। आपको बता दे कि आज सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में दो बार हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। लेकिन इससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर भागने लगे।

रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, काठमांडू से करीब 300 किलोमीटर दूर बागलुंग जिले में सुबह छह बजकर 20 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 थी और इसका केंद्र जिले का खुखानी इलाका था।

इससे पहले इसने बताया कि तड़के 3.14 बजे बागलुंग से करीब 40 किलोमीटर दूर म्याग्दी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्र ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता चार मापी गई इसका केंद्र म्याग्दी जिले का मुरी इलाका था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें