नई दिल्ली। नेपाल के पारसा जिले के बीरगंज शहर में हिंसक घटनाओं के कारण माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। आरोप है कि एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। इस घटना के बाद कई जगहों पर झड़पें हुईं और पत्थरबाजी की खबरें सामने आईं।
कई इलाकों में झड़पें, पुलिसकर्मी भी घायल
हिंसा के दौरान उपद्रवियों और पुलिस के बीच भी टकराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी।
बीरगंज में कर्फ्यू लागू
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने बीरगंज में कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। पारसा जिले के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर भोला दहल के अनुसार, मंगलवार की शाम 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इससे पहले सोमवार को भी कई पाबंदियां लगाई गई थीं, लेकिन इसके बावजूद हिंसा नहीं रुकी।
रविवार से ही बिगड़े हुए हैं हालात
बताया जा रहा है कि बीरगंज में रविवार से ही तनाव बना हुआ है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि धानुशा जिले के कमला नगरपालिका क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई थी। इसी घटना के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया और हालात बिगड़ते चले गए।
भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट
बीरगंज भारत की सीमा से सटा हुआ इलाका है। ऐसे में हिंसा की वजह से भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।
भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
प्रशासन ने पूरे इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है। सोमवार रात से ही अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन का कहना है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः शिखर धवन करने जा रहे हैं दूसरी शादी… कौन हैं Sophie Shine, जानें कब-कहां होगी वेडिंग सेरेमनी
मेष: दिन शुभ रहेगा...