Site icon Dainik Savera Times

नेतन्याहू ने ईरान के साथ समझौते में सख्त शर्तें रखने की अपील की

यरूशलम : इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी संभावित समझौते में न्यूक्लियर मटीरियल हटाना, यूरेनियम संवर्धन पर रोक और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर प्रतिबंध शामिल होना चाहिए। उन्होंने तेहरान के इरादों पर संदेह जताया। वाशिंगटन में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद एक सम्मेलन में नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप संभावित डील की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हालांकि उन्हें किसी समझौते को लेकर शंका है।

सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि इसराइल अमेरिका के साथ संबंधों को सहायता से साङोदारी में बदलना और आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग विकसित करना चाहता है। गाजा में कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 500 किमी लंबी सुरंगों में से लगभग 150 किमी नष्ट की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इसराइल सीजफायर योजना को मौका दे रहा है, लेकिन जरूरत पड़ी तो हमास के खिलाफ युद्ध फिर शुरू करेगा।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2025 को सीजफायर लागू होने के बाद से 601 फिलिस्तीनी मारे गए और 1,607 घायल हुए हैं। सिविल डिफेंस एजैंसी ने रविवार को इसराइली एयरस्ट्राइक में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। शनिवार को इसराइली सेना ने उत्तरी गाजा में हथियारबंद लोगों पर कार्रवाई को सीजफायर उल्लंघन बताया, जबकि हमास ने इसराइल पर गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाया।

Exit mobile version