Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सहायता से बन रहा मालदीव में नया हवाई अड्डा,लगभग 68 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

July 20, 2024

भारतीय सहायता से बन रहा मालदीव में नया हवाई अड्डा,लगभग 68 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

माले: मालदीव ने कहा है कि भारतीय सहायता से बन रहे हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Hanimadhu International Airport) का लगभग 68 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। भारत ने कहा है कि इस परियोजना का द्वीपसमूह देश के संपूर्ण उत्तरी क्षेत्र पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा।

भारतीय सहायता से बन रहा मालदीव में नया हवाई अड्डा:

बुनियादी ढांचा मंत्रालय ने घोषणा की है कि हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य 67.5 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिसे भारत सरकार द्वारा 80 करोड़ एमवीआर (मालदीव की मुद्रा) ऋण सहायता से वित्त पोषित किया जा रहा है। परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। समाचार पोर्टल ट्रूथएमवीडॉटकॉम ने बृहस्पतिवार को कहा, सितंबर में भारत की जीएमसी को सौंपे गए हवाई अड्डे के विस्तार में 2.7 किलोमीटर की हवाईपट्टी, 13 लाख यात्री क्षमता वाला टर्मिनल और जेट ईंधन भंडारण सुविधा शामिल है।

अवसंरचना मंत्रालय के अनुसार, 2,400 मीटर लंबी हवाईपट्टी और ‘एप्रन’ (विमान खड़े किये जाने की जगह) का 97 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, तथा पूरा हुआ भाग पहले से ही उपयोग में है। समूची परियोजना के नवंबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। हनीमाधू द्वीपसमूह की राजधानी माले से लगभग 290 किमी उत्तर में स्थित है। भारतीय उच्चायुक्त ने बुधवार को दौरा करने के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, भारतीय ऋण सहायता के तहत निर्मित हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मालदीव के उत्तरी क्षेत्र पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा। बुनियादी ढांचा मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ राजदूत द्वारा परियोजना स्थल के दौरे के दौरान देखी गई महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें