Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

China के वसंत महोत्सव यात्रा में नए बदलाव

महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में परिवर्तन के बाद 2024 वसंत महोत्सव परिवहन पहला सामान्यीकृत वसंत महोत्सव परिवहन है। 40 दिनों में यात्रियों की संख्या 9 अरब होने की उम्मीद है, जो एक नया रिकार्ड है।

पिछले वर्ष के अंत में छंगतू-ज़िगोंग-यिबिन रेलवे परिचालन के लिए खुला है। यह यिबिन शहर में दूसरी हाई-स्पीड रेल है, जिसे “यांग्त्ज़ी नदी पर पहले शहर” के रूप में जाना जाता है। इस साल के वसंत महोत्सव यात्रा अवधि के दौरान, छंगतू रेलवे ब्यूरो के यिबिन डिपो में 12 लाख 80 हजार यात्रियों को ले जाने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 10.5% की वृद्धि है।

जेंग जो ईस्ट रेलवे स्टेशन ह नान प्रांत के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क में एक प्रमुख नोड है। व्यस्त समय के दौरान, हर 78 सेकंड में एक हाई-स्पीड ट्रेन यहां से निकलती है। इस वर्ष वसंत महोत्सव यात्रा शुरू होने से, जेंग जो ईस्ट रेलवे स्टेशन पर हर दिन लगभग 2 लाख 80 हजार यात्री आए हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से उल्लेखनीय वृद्धि है।

यात्रा के लिए हवाई जहाज, हाई-स्पीड रेल, ट्रेन, लंबी दूरी की बसें, स्व-ड्राइविंग और अन्य यात्रा साधन समानांतर में उपलब्ध हैं। आंकड़ों के अनुसार 26 जनवरी को वसंत महोत्सव यात्रा की शुरुआत से 11 फरवरी तक, समाज भर में अंतर-क्षेत्रीय लोगों की आवाजाही की संख्या 3 अरब 50 करोड़ से अधिक हो गई। 

 अधिक लोग हैं, अधिक “कारें” हैं, और लोगों के लिए वसंत महोत्सव मनाने के अधिक तरीके भी हैं। चीनी परंपरागत नए साल की पूर्व संध्या पर, 4,500 से अधिक यात्रियों को लेकर घरेलू बड़े पैमाने का क्रूज़ जहाज़ “आइडा·मोडु” समुद्र में नए साल की अद्भुत यात्रा पर निकला। पर्यटकों ने कहा कि इस बड़े घरेलू क्रूज़ जहाज़ पर वसंत महोत्सव बिताना बहुत यादगार था।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version