Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग से जुड़े नये उद्योग और रुझान उभर रहे हैं

April 24, 2023

चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग से जुड़े नये उद्योग और रुझान उभर रहे हैं

चीनी कृषि और ग्रामीण मामलात मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार चीन के ग्रामीण उपभोग बाजार का विकास बहाल हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू मांग को प्रोत्साहित करने के लिये सिलसिलेवार कदम उठाये जा रहे हैं। और नये उद्योग और रुझान उभर रहे हैं।चीन के आनह्वेई प्रांत के वूहू शहर में कई ग्रामीण परिवारों ने माइक्रो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं। वूहू शहर के चोच्यांग जिले में रहने वाले नागरिक वू रोंग के अनुसार माइक्रो इलेक्ट्रिक कार की 220 वोल्ट की घरेलू बिजली को सीधे चार्ज किया जा सकता है, और इसका आकार भी बहुत उपयुक्त है, जो हमारी संकरी टाउनशिप सड़कों के लिए उपयुक्त है।

ग्रामीण बाजार की मांग के अनुसार कई नई ऊर्जा ऑटो कंपनियों ने ग्रामीण उत्पादों को “अनुकूलित” करना शुरू कर दिया है। वू रोंग ने जो माइक्रो इलेक्ट्रिक कार खरीदी है उसका उद्देश्य ग्रामीण बाजार है, और इसकी कीमत 40 हजार युआन से कम है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में इस कार की मासिक बिक्री लगभग 10 हजार पर बनी हुई है, जिसमें ग्रामीण और टाउनशिप बाजार ने लगभग 50 प्रतिशत योगदान दिया है। नये ऊर्जा वाले वाहनों के तेजी से बढ़ने के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में चार्जिंग पॉइन्ट्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वर्ष चाइना दक्षिणी पावर ग्रिड ने 14 हजार नए चार्जिंग पॉइन्ट्स बनाने के लिए 1.2 अरब युआन का निवेश करने की योजना बनाई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें