Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवीन ऊर्जा वाहन बाज़ार चीन में आर्थिक विकास का नया बिंदु बना

January 11, 2023

नवीन ऊर्जा वाहन बाज़ार चीन में आर्थिक विकास का नया बिंदु बना

नई ऊर्जा वाहन बाजार चीन में आर्थिक विकास का नया बिंदु बन गया है। वर्ष 2022 की पहली छमाही में चीन में नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन और बिक्री क्रमशः 26 लाख 61 हजार और 26 लाख रहा, जो वर्ष 2021 की समान अवधि से 1.2 गुना अधिक है। वर्ष 2015 से चीन में नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन और बिक्री लगातार सात सालों से दुनिया के पहले स्थान पर रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में नई ऊर्जा वाहन काफी लोकप्रिय हैं। चीन सरकार की उदार नीति से वर्ष 2021 में ग्रामीण क्षेत्रों में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री 10 लाख रही, जो वर्ष 2020 की तुलना में 169 प्रतिशत अधिक रही। वर्ष 2022 में 26 कंपनियों के 70 तरह की कारें ग्रामीण क्षेत्रों में बेची गईं। वर्ष 2020 में चीन के 2 लाख 24 हजार नई ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया गया, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या 5 लाख 90 हजार तक बढ़ी। वर्ष 2022 के पहले 11 महीनों में चीन के 10 लाख से अधिक नई ऊर्जा वाहन विदेशों में निर्यात किए गए। दक्षिण-पूर्व एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के अलावा, चीन के नई ऊर्जा वाहन बेल्जियम और ब्रिटेन आदि देशों में भी लोकप्रिय होने लगे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें