Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IOC की नयी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री चीन की पुनः यात्रा के लिए उत्सुक हैं

June 24, 2025

IOC की नयी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री चीन की पुनः यात्रा के लिए उत्सुक हैं

स्थानीय समय के अनुसार 23 जून को, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में अपने मुख्यालय में एक अध्यक्षीय पदभार समारोह का आयोजन किया। जिम्बाब्वे की दिग्गज तैराक क्रिस्टी कोवेंट्री ने आईओसी के पिछले अध्यक्ष थॉमस बाख से आईओसी के नेतृत्व की प्रतीक “सुनहरी कुंजी” ली और आईओसी की 10वीं अध्यक्ष बनी। 23 जून को, क्रिस्टी कोवेंट्री ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) से विशेष साक्षात्कार लिया। आईओसी की अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला मीडिया साक्षात्कार है।

इस मौके पर क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि उन्हें ओलंपिक खेलों के मूल्य व जीवंतता को बनाए रखना होगा। उनकी जिम्मेदारी ओलंपिक खेलों की रक्षा और उसे मजबूत करना है। वे आने वाले महीनों में सभी हितधारकों के साथ गहन आदान-प्रदान करने, भविष्य के लिए खाका तैयार करने और इसे वास्तविक बनाने के लिए काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि सीएमजी हमेशा आईओसी का महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। दोनों पक्षों के बीच साझेदारी लगातार मजबूत व घनिष्ठ होती जा रही है। जब उन्हें पता चला कि चीन में 10 करोड़ लोगों ने आईओसी अध्यक्ष पद हस्तांतरण समारोह का सीधा प्रसारण देखा, तो उन्होंने कहा कि यह वास्तव में ओलंपिक खेलों के प्रति चीन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ओलंपिक खेलों के लिए इस बात का बहुत महत्व है। आईओसी ने चीन के प्रति भी यही प्रतिबद्धता जताई है।

क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि आईओसी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद वे सबसे पहले आईओसी के सभी सदस्यों से चर्चा करेंगी। वे तुरंत काम करना शुरू कर देंगी, संवाद शुरू करेंगी और ओलंपिक खेलों की शक्ति की गवाह बनेंगी। वे अगले कुछ महीनों में चीन की पुनः यात्रा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

(साभार — चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- नवरात्रि पर 200 साल पुराने कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु की लंबी कतारें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें