Site icon Dainik Savera Times

एकध्रुवीय व्यवस्था की जगह लेगी नई बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था : Vladimir Putin

मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को एक समारोह के दौरान कहा कि एक अधिक न्यायसंगत बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था अनिवार्य रूप से पुरानी एकध्रुवीय प्रणाली को विस्थापित करेगी। इस दौरान उन्होंने 21 नए विदेशी राजदूतों से मुलाकात की हैं। उन्होंने कहा, कि ‘दुनिया अशांति की स्थिति में है और आमूल-चूल परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। हालांकि एक अंतर्नहित प्रवृत्ति यह तथ्य है कि एक निष्पक्ष बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पिछली एकध्रुवीय प्रणाली की जगह ले रही है।‘

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने इस बदलाव को एक ‘उद्देश्यपूर्ण प्रक्रिया‘ कहा, जो ‘अपरिवर्तनीय‘ भी है। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि रूस एक स्वतंत्र विदेश नीति अपनाना जारी रखेगा और सभी देशों के साथ रचनात्मक साझेदारी के लिए विकल्प खुला रखेगा। उन्होंने कहा, कि ‘हमारे देश का किसी के प्रति कोई पक्षपातपूर्ण..शत्रुतापूर्ण इरादा नहीं है।‘ उन्होंने कहा कि रूस किसी भी तरह के ‘ब्लॉक टकराव‘ या संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित सिद्धांतों के विपरीत चलने वाले किसी भी फैसले को खारिज करता है।

Exit mobile version