Site icon Dainik Savera Times

America में तेजी से फैल रहा नया ओमिक्रॉन सब वेरिएंट

लॉस एंजेलिसः अमेरिका में न्यू ऑमिक्रॉन सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.16 तेजी से फैल रहा है। इस सप्ताह इसकी नए मामलों में इसकी भागीदारी बढ़कर 12.5 प्रतिशत हो गई है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के ताजा आंकड़ों में यह बात कही गई है। एक समाचार एजेंसी ने सीडीसी डेटा के हवाले से बताया, आर्कटुरस नाम के सबवेरिएंट ने देश भर में लोगों के बीच एक डर का माहौल पैदा कर दिया है। इसके इस सप्ताह नए कोविड-19 मामलों का लगभग 12.5 प्रतिशत होने का अनुमान है, जो पिछले सप्ताह 8.4 प्रतिशत था।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि आने वाले सप्ताह में प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। एक्सबीबी.1.16 संभवत: देश में कोरोना वायरस का अगला सबसे व्यापक स्ट्रेन बन सकता है। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.5 अमेरिका में अभी सबसे व्यापक स्ट्रेन बना हुआ है और इस सप्ताह नए कोविड-19 मामलों में इसकी भागीदारी लगभग 66.9 प्रतिशत है।

Exit mobile version