Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और ताजिकिस्तान के बीच सहयोग के नए अवसर उभरेंगे

July 7, 2024

चीन और ताजिकिस्तान के बीच सहयोग के नए अवसर उभरेंगे

प्राचीन सिल्क रोड ने चीन और ताजिकिस्तान के बीच 2,000 से अधिक वर्षों की स्थायी मित्रता देखी है। पिछले 32 वर्षों के राजनयिक संबंधों में, दोनों देशों ने दृढ़ सहयोग, पारस्परिक लाभ और साझा सफलता की कई कहानियाँ गढ़ी हैं। 4 से 6 जुलाई तक, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ताजिकिस्तान की राजकीय यात्रा पर गए। इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने एक नए युग में एक व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी स्थापित करने की घोषणा की।

साथ ही, एक मजबूत नींव से साझा भविष्य वाले चीन-ताजिकिस्तान समुदाय के निर्माण के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएँ बनाईं। चीन-ताजिकिस्तान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर कैसे ले जाया जा सकता है? राष्ट्रपति शी चिनफिंग और इमोमाली रहमोन ने दस बार से अधिक मुलाकात की है, जिससे एक गहरी व्यक्तिगत मित्रता विकसित हुई है जिसने द्विपक्षीय संबंधों की स्थिरता और दीर्घकालिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अपनी वर्तमान यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति शी ने राष्ट्रपति रहमोन को “मैत्री पदक” से सम्मानित किया। यह पहली बार था जब चीन ने विदेश में पदक पुरस्कार समारोह आयोजित किया, एक ऐसा इशारा जो चीनी लोगों और ताजिकिस्तान के लोगों के बीच गहरी दोस्ती को गहराई से दर्शाता है। चीन और ताजिकिस्तान अपने-अपने राष्ट्रीय विकास और कायाकल्प के महत्वपूर्ण चरण में हैं।

चीन चीनी शैली के आधुनिकीकरण को जोरदार तरीके से आगे बढ़ा रहा है, जबकि ताजिकिस्तान अपनी “2030 से पहले राष्ट्रीय विकास रणनीति” को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। द्विपक्षीय संबंधों में सुधार दोनों देशों की विकास आवश्यकताओं के अनुरूप है और उनकी साझा आकांक्षाओं को दर्शाता है। राजनीतिक आपसी विश्वास चीन-ताजिकिस्तान संबंधों की आधारशिला है।

अपने संयुक्त बयान में, ताजिकिस्तान ने एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपने दृढ़ पालन की पुष्टि की, जबकि चीन ने ताजिकिस्तान की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने अटूट समर्थन को दोहराया। व्यावहारिक सहयोग उनके संबंधों के लिए एक ठोस भौतिक आधार प्रदान करता है। चीन लंबे समय से ताजिकिस्तान के सबसे बड़े निवेशकों और प्रमुख व्यापारिक भागीदारों में से एक रहा है। साल 2023 में, द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा लगभग 4 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गई, जिसने एक नया रिकॉर्ड बनाया।

राष्ट्रपति शी की मौजूदा यात्रा के दौरान, चीन ने ताजिकिस्तान के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के आयात का विस्तार करने, कनेक्टिविटी में सहयोग को गहरा करने, खनिज संसाधनों में सहयोग बढ़ाने और कृषि सहयोग को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा, नई ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ई-कॉमर्स जैसे नए विकास क्षेत्रों की खोज की जा रही है। ये पहल ताजिकिस्तान के विकास को गति देंगी और “बेल्ट एंड रोड” के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण में योगदान देंगी।


तेजी से हो रहे वैश्विक परिवर्तनों के युग में, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के भीतर एकजुटता और सहयोग पहले कभी इतना महत्वपूर्ण नहीं रहा। चीन और ताजिकिस्तान ने आतंकवाद विरोधी सहयोग को गहरा करने, सीमा और क्षेत्रीय सुरक्षा बनाए रखने और बहुपक्षीय तंत्र के भीतर संचार और समन्वय को मजबूत करने का संकल्प लिया है। यह प्रतिबद्धता विश्व शांति और विकास के लिए “चीन-ताजिकिस्तान शक्ति” को प्रेरित करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें