मूनकेक का नया तरीका

यदि आप हाल में चीन के शॉपिंग मॉल और सुपरमार्केट जाते हैं, तो आपका ध्यान जरूर रंगारंग मूनकेक बॉक्स की ओर आकर्षित हो जाएगा। क्योंकि चीन का पारंपरिक त्योहार मध्य शरद उत्सव आने वाला है। चीनी पंचाग के अनुसार आठवें चंद्र मास का पंद्रहवें दिन मध्य शरद उत्सव मनाया जाता है। इस साल मध्य शरद.

यदि आप हाल में चीन के शॉपिंग मॉल और सुपरमार्केट जाते हैं, तो आपका ध्यान जरूर रंगारंग मूनकेक बॉक्स की ओर आकर्षित हो जाएगा। क्योंकि चीन का पारंपरिक त्योहार मध्य शरद उत्सव आने वाला है। चीनी पंचाग के अनुसार आठवें चंद्र मास का पंद्रहवें दिन मध्य शरद उत्सव मनाया जाता है। इस साल मध्य शरद उत्सव 17 सितंबर को होगा। इसी दिन बड़ा और गोल चांद आकाश में दिखता है। परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर सुंदर चांद देखते हैं, मूनकेक खाते हैं और पुनर्मिलन व खुशी का आनंद लेते हैं।

मध्य शरद उत्सव में मूनकेक खाने की परंपरा हजारों वर्षों से प्रचलित है। मूनकेक चीन के पारंपरिक व्यंजनों में से एक है। आटा, तेल और पानी को मिलाकर आटा गूंथा जाता है। फिर भराई को इसमें डालकर बेक किया जाता है। मूनकेक का रंग चमकीला होता है और स्वाद बहुत अच्छा है।

पारंपरिक रीति-रिवाज के वाहक होने के नाते मूनकेक की मजबूत जीवन शक्ति होती है। लेकिन युवा लोगों की नजर में मूनकेक में तेल, मिठाई और कैलोरी बहुत ज्यादा है, जो स्वास्थ्य के लिये लाभदायक नहीं है। इसलिये हाल के वर्षों में मूनकेक की बिक्री की वृद्धि दर धीमी रही। चीन के पारंपरकि संस्कृति का विकास करने और युवा उपभोक्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिये मूनकेक के डिजाइन और स्वाद में बड़ा परिवर्तन हुआ। अब मूनकेक निर्माताओं के अलावा, विश्वविद्यालयों, संग्रहालयों, पर्यटक स्थलों और खानपान कंपनियों ने भी अपनी विशेषता वाले मूनकेक बनाने लगे हैं। यहां तक कि पारंपरिक चीनी चिकित्सा अस्पतालों ने भी औषधीय मूनकेक लांच किये हैं। मूनकेक फिर से लोकप्रिय होने लगे हैं।

उदाहरण के लिये पेइचिंग पैलेस संग्रहालय ने मूनकेक को ज्वेलरी बॉक्स की तरह बनाया। इस पर पैटर्न फॉरबिडन सिटी में संरक्षित सांस्कृतिक अवशेषों और प्राचीन चित्रों से आते हैं। इससे लंबी महल संस्कृति और पारंपरिक व्यंजन को एकीकृत किया गया। उधर, नानचिंग एरोनॉटिक्स और एस्ट्रोनॉटिक्स विश्वविद्यालय ने अंतरिक्ष के विषय पर मूनकेक बॉक्स लांच किया। आकाशगंगा और अंतरिक्ष तत्वों से विशाल ब्रह्मांड और मध्य शरद उत्सव को घनिष्ठ रूप से जोड़ा गया। वहीं, हांगचो के हूछिंगयूथांग चिकित्सा अस्पताल ने वुल्फबेरी और लोंगान आदि चीनी औषधि से मूनकेक बनाये। पारंपरिक चीनी चिकित्सा संस्कृति का विकास करने के साथ स्वास्थ्य भी कायम रहता है। चीनी बेकरी और मिठाई उत्पाद उद्योग संघ का अनुमान है कि इस साल मूनकेक का उत्पादन लगभग 3 लाख टन होगा और बिक्री करीब 2 अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर पहुंचेगी।

नये प्रकार के मूनकेक के लोकप्रिय होने के पीछे चीनी संस्कृति पर उपभोक्ताओं का प्यार दिखता है। पारंपरिक संस्कृति को मूनकेक के साथ एकीकृत करने से मूनकेक बाजार फिर से गर्म बन गया है। लोग सुंदर मूनकेक खरीदना चाहते हैं और मूनकेक खाकर पारंपरिक संस्कृति को महसूस कर सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News