Dainik Savera Times

New York Accident : टूरिस्ट बस हुई सड़क हादसे का शिकार, 5 की दर्दनाक मौत; कई भारतीय यात्री भी थे सवार

Accident

New York Accident : न्यूयॉर्क राज्य के एक हाईवे पर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आयी है। न्यूयॉर्क में एक टूरिस्ट बस पलट गई, बता दें की इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस में कुल 50 लोग सवार थे, जिनमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल थे।

बता दें कि यह दुर्घटना बफेलो शहर से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व में पेमब्रोक इलाके के पास उस समय हुई जब ड्राइवर का ध्यान भटकने के चलते बस ने नियंत्रण खो दिया और पलट गई। बता दें कि मारे गए यात्रियों में भारतीय, चीनी और फिलीपीनी मूल के नागरिक शामिल हैं। राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर आठ हेलीकॉप्टरों की तैनाती की गई, जिससे घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया। हालांकि कुछ को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान भाषायी बाधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रांसलेटरों की भी व्यवस्था की गई।

नियाग्रा फॉल्स से लौट रही टूरिस्ट बस

बस एक निजी टूर कंपनी की थी और यात्रियों को नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी वापस ला रही थी। हादसा होते ही चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे बाद में राहत दलों और पुलिस ने नियंत्रण में लिया।

नेताओं की संवेदनाएं और सहायता की अपील

राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मिलकर मामले की गहन जांच कर रही हैं। वहीं, न्यूयॉर्क से वरिष्ठ अमेरिकी सीनेटर चक शूमर ने भी घटना को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

ब्लड डोनेट की अपील

ब्लड और अंग दान संस्था ‘कनेक्ट लाइफ’ ने घायलों की जरूरत को देखते हुए लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे संकट की घड़ी में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी घायलों के लिए जीवनदायी साबित हो सकती है।

Exit mobile version