Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूयार्क के मेयर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन में भारत की जगह पाकिस्तान का नाम लिया

August 19, 2024

न्यूयार्क के मेयर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन में भारत की जगह पाकिस्तान का नाम लिया

न्यूयार्क: न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्वींस में आयोजित एक समारोह में अपने भाषण में कई बार भारत को गलती से ‘पाकिस्तान’ कहकर संबोधित किया। एडम्स शनिवार को क्वींस में आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में शामिल हुए। उन्होंने जिस मंच से प्रवासी समुदाय को संबोधित किया, उसे भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंग वाले गुब्बारों से सजाया गया था और उस पर एक बैनर लगा था, जिस पर लिखा था ‘मेयर एडम्स सैलिब्रेट्स द इंडियन कम्युनिटी।’ समारोह में एडम्स खुद भी भारत के रंग में रंगे दिखाई दिए। उन्होंने भारत और अमरीका का राष्ट्रीय ध्वज थामा हुआ था। वह चारों तरफ से भारतीय समुदाय के लोगों से घिरे हुए थे, जो भारत का झंडा हवा में लहरा रहे थे। इन सब के बावजूद एडम्स ने जब अपना संबोधन शुरू किया, तो उन्होंने 3 बार भारत की जगह गलती से पाकिस्तान का नाम लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें